दिल्ली में ट्रकों की एंट्री के प्रतिबंध का दौरा करने पहुंचे राज कुमार आनंद
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार कई कदम उठा रही है। दिल्ली की सीमा के भीतर ट्रकों के आगमन पर रोक लगा दी गई है। इसे प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिए खुद दिल्ली सरकार के मंत्री यहां का दौरा कर रहे हैं।
दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंत ने जोंती बॉर्डर का दौरा किया। इस दौरान दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने जोंती बॉर्डर की जमीनी स्थिति की समीक्षा की और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों के कार्यान्वयन का जायजा लिया।

हमने उन्हें बताया है कि बॉर्डर से पहले अवेयरनेस कैंप लगाना चाहिए, बड़े-बड़े बोर्ड लगाने चाहिए। डीएम अंकिता ने भरोसा दिया है कि कल तक ये बोर्ड लगा दिए जाएंगे। हर गाड़ी को कल से चेक किया जाएगा। अगर अवेयरनेस के बावजूद भी कोई यहां आता है तो उसे वापस भेजा जाएगा। हम यहां पर हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए छिड़काव के लिए गाड़ी भेजेंगे।
राज कुमार आनंद ने कहा कि पंजाब खोर से लड़रावन रोड़ कंझावला, दिल्ली के बॉर्डर पर GRAP-IV के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आज अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। साथ ही हरियाणा से सटे जौंटी बॉर्डर पर भी आधी रात को पहुंकर निरीक्षण किया। जनता में जागरूकता लाने के सभी माध्यमों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। आने-जाने वाले वाहनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में खामियां मिलने पर अधिकारियों को सख़्त आदेश दिए कि सभी नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करें। केजरीवाल सरकार ग्राउंड ज़ीरो पर लगातार सक्रिय है और प्रदूषण को कम करने की इस मुहिम में जनता से सहयोग का आग्रह किया कि हमारा साथ दें क्योंकि प्रदूषण को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications