'पूरे देश में लोकतंत्र का हो रहा हरण', हिमाचल में सियासी संकट पर बोले दिल्ली के मंत्री गोपाल राय

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट पर भी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर लिया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री व दिग्गज आप नेता गोपाल राय ने कहा कि राज्यों में अब सरकार बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों, पैसे और अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है।

दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी के ओर से भेजे जा रहे नोटिस को लेकर AAP दिग्गज लगातार बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। इस बीच हिमाचल में सियासी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को निशाने पर लिया। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी। मंत्री ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह से अनदेखी हो रही है।

Gopal over Himachal Political Crisis

मीडिया से बातचीत में मंत्री राय ने कहा, "जिस तरह से बीजेपी पूरे देश में लोकतंत्र का 'हरण' कर रही है, देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है। जिन जगहों पर बीजेपी चुनाव नहीं जीत पाई, ईडी, सीबीआई और पैसे के दम पर बीजेपी अपनी सरकार बना रही है। वो भूल गए हैं कि जनता सब देख रही है। मुझे लगता है कि इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि लोकसभा चुनाव में नुकसान जरूर होगा।"

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की सरकार पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। इस हफ्ते मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजे आए जिसके बाद सियासत में बड़ा बदलाव देखा गया। सीएम सुक्खू की सरकार पर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही स्पीकर ने बीजेपी के 15 विधायकों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। निलंबित विधायकों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जनक राज, लोकेंद्र, रणवीर निक्का सहित 15 भाजपा विधायक शामिल हैं। स्पीकर के आदश के बाद सभी निलंबित विधायकों को मार्शल ने बाहर निकाल दिया।

वहीं क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी विधायक विधानसभा से गायब हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये विधायक हिमाचल प्रदेश के बाहर जाने की तैयारी में हैं। क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों में इंद्रजीत लखनपाल, चैतन्य शर्मा, सुधीर शर्मा,राजेंद्र राणा, देवेंद्र सिंह भुट्टो, रवि ठाकुर और तीन निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, के एल ठाकुर और होशियार सिंह गायब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+