पराली जलाने से रोकने के लिए बनाया जाए एक खास प्लान, गोपाल राय ने पर्यावरण मंत्री को लिखी चिट्ठी
Gopal Rai: पराली जलाने की घटनाओं से हर साल दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का ग्राफ काफी बढ़ जाता है। प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने से लोगों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस साल ऐसी नौबत ना आए, इसलिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चिट्ठी लिखी है।
इस संबंध में मंत्री गोपाल राय ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, दिल्ली में अक्टूबर-नवंबर के महीने में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, उसमें पराली जलाने समेत कई कारक हैं जिनकी वजह से ये प्रदूषण बढ़ता है। इससे पहले केंद्र ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के साथ बैठक की थी।

हमने कृषि मंत्री और पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिखी है कि इस पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की जानी चाहिए, जिससे कि पिछले साल की तुलना में इस साल पराली जलने की घटनाओं को कम किया जा सके। गोपाल राय ने चिट्ठी में लिखा, दिल्ली सरकार, नागरिकों को बेहतर पर्यावण देने के लिए तमाम कदम उठा रही है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में पीएम 10 से 42 प्रतिशत की और पीएम 2.5 में 46 प्रतिशत की कमी आई है। सर्दी के मौसम में दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो जाती है। दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत विभिन्न कमद उठा रही है।
उन्होंने कहा कि, जब तक एनसीआर के राज्यों में पराली जलाने की घटना पर रोक नहीं लगेगी, तब तक उठाए गए सारे कमद प्रभावशाली नहीं हो पाएंगे। उन्होंने चिट्ठी में आगे लिखा कि पिछले 3 अगस्त को पराली को लेकर आपने एनसीआर राज्य के संबंधित मंत्रियों के साथ बैठक की थी। लेकिन, फिर से पराली जलाने की घटना शुरू हो गई है।
चिट्ठी में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इसलिए सभी संबंधित राज्यों के साथ बैठक करने की आवश्यकता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्लान बनाने की मांग की है, जिसे पराली जलाने की घटनाओं को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications