Delhi: किसने AAP विधायकों को तोड़ने कोशिश की? मंत्री आतिशी ने बताया
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने रविवार (04 फरवरी) को दिल्ली क्राइम ब्रांच पर जमकर निशाना साधा। आतिशी ने क्राइम ब्रांच की ओर से एक नोटिस के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए। अतिशी ने कहा कि हमें अधिकारियों से सहानुभूति है, लेकिन 48 घंटे की नौटंकी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम हमें सिर्फ एक चिट्ठी देकर गई है।
क्राइम ब्रांच की ओर से मिले नोटिस के बाद आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के जो लोग खुद को राजनीति का आका समझते हैं उन्हें पता है कि कौन वो लोग हैं जो पिछले सात-आठ साल से एक-एक करके विपक्षी की सरकारों को तोड़ रहे हैं। आज वही लोग आम आदमी पार्टी के विधायकों से भी संपर्क साध रहे हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचे थे। वे केजरीवाल को ही ये नोटिस सौंपना चाहते थे।
मंत्री ने बताया कि रविवार को एक बार फिर से क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने ऐसा प्रयास किया। मंत्री आतिशी ने कहा," दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के वही अधिकारी मेरे घर पहुंचे, जो सीएम केजरीवाल को नोटिस देने गए थे। उन्होंने 2-3 घंटे तक इंतजार किया क्योंकि वे नोटिस को मुझे ही सौंपना चाहते थे। अतिशी ने कहा कि हमें अधिकारियों से सहानुभूति है, 48 घंटे की नौटंकी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम हमें सिर्फ एक चिट्ठी देकर गई है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस कायर है।"
बीजेपी कर रहा AAP के विधायकों को तोड़ने की साजिश
मंत्री ने आतिशी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आप के विधायकों को करोड़ों रुपये के ऑफर उन्हीं लोगों ने दिए हैं, जिन्होंने 2016 में उत्तराखंड में कांग्रेस के 9 विधायकों को तोड़कर उन्हें बीजेपी में शामिल किया था। गोवा में जुलाई 2019 में 14 विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले, जो लोग 17 विधायकों के पास गए थे। वही लोग आप के विधायकों के पास आए थे।"












Click it and Unblock the Notifications