दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के लिए इंसुलिन लेकर तिहाड़ जेल पहुंचीं मंत्री आतिशी
आप आदमी पार्टी के नेता और मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता को अपने मुख्यमंत्री की चिंता है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल जी के लिए Insulin भेजी है। आतिशी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल के लिए इंसुलिन लेकर आए हैं। हम तिहाड़ जेल के सामने खड़े हैं।
तिहाड़ जेल प्रशासन ने भाजपा के कहने पर अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन रोक रखी है। अरविंद केजरीवाल 12 वर्ष से डायबिटिज के मरीज हैं। उनका शुगर लेवल 300 पहुंचा हुआ है। आज दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन भेजी है।

आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 300 पार हो गया है, लेकिन भाजपा राजनीति के इतने घटिया स्तर पर पहुंच चुकी है कि उसके निर्देश पर तिहाड़ प्रशासन उन्हें इन्सुलिन देने को तैयार नहीं है।
जब तिहाड़ प्रशासन केजरीवाल जी को इन्सुलिन नहीं दे पाई तो दिल्ली की जनता ही अपने मुख्यमंत्री को इन्सुलिन देने पहुंच गई है। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसे लेने से भी मना कर दिया। ये केजरीवाल की जान लेने की साजिश नहीं है तो और क्या है? मंत्री आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल पिछले 30 वर्षों से शुगर के मरीज हैं।
यह भी पढ़ें- आप नेता आतिशी का दावा- भाजपा चंद वोटों के लिए अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक बना रही, राजनीति कर रही है












Click it and Unblock the Notifications