आप नेता आतिशी का दावा- भाजपा चंद वोटों के लिए अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक बना रही, राजनीति कर रही है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल की बीमारी और जेल में उन्हें दी जाने वाले खाने और दवाओं को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। ईडी द्वारा केजरीवाल के खाने को लेकर कोर्ट में बयान दिया है, इसके बाद से आम आदमी पार्टी ईडी और भाजपा पर हमले कर रही है।

आतिशी ने कहा भाजपा जितना केजरीवाल जी पर हमला करेगी, दिल्ली की जनता उतनी ज़्यादा वोटों से AAP और केजरीवाल जी को जितायेंगे। दिल्ली के लोग भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेंगे, भगवान भी उन्हें माफ नहीं करेगा।दिल्ली सरकार में मंत्री कहा देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि ज्यूडीशियल कस्टडी में किसी बीमार व्यक्ति को उनकी दवाई लेने से रोका जा रहा है।
आतिशी ने कहा यह व्यक्ति कोई गैंगस्टर, कोई लुटेरा नहीं बल्कि बहुमत से चुनाव गया है, वो तीन बार जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री है। केजरीवाल को पिछले 30 साल से हाई डायबटीज है उन्हें डॉक्टर ने इंसूलिन लेने की सलाह दी है लेकिन भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार साजिश के तहत उन्हें जेल में इन्सुलिन देने से मना कर रहे हैं। आज ईडी केंद्र सरकार सीएम केजरीवाल की इन्सुलिन दिए जाने का कोर्ट में विरोध कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications