Delhi News: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी पहुंची MCD स्कूल, गड़बड़ियां देख जताई नाराज़गी
Delhi News: दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने निरंतर स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। शनिवार को उन्होंने मुनिरका गांव स्थित एमसीडी स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां पकड़ी। उन्होंने पाया कि स्कूल में 19 में से केवल 10 शिक्षक मौजूद थे। कई शिक्षक लंबे समय से गैरहाजिर थे। यहां तक कि स्कूल में बहुत से बच्चे भी अनुपस्थित थे।

शिक्षा मंत्री आतिशीने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की अगुवाई में सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन पर जोर दिया जा रहा है, इसलिए जरा भी कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि स्कूलों में जब इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक ही नहीं होंगे,तो बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी ? इस मामले में अफसरों को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। स्कूल के रखरखाव में लापरवाही और गंदगी, पढ़ाई को लेकर लापरवाही को देखते हुए स्कूल प्रमुख को 7 दिन का अल्टीमेट देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह स्कूल की समस्याओं को दूर करें। उन्होंने तल्खी के साथ कहा कि एक सप्ताह बाद दोबारा निरीक्षण होगा, अगर समस्या पाई गई,तो कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने देखा कि इस स्कूल का शौचालय काफी हालत में था। फर्श और दीवारों पर गंदगी जमी हुई थी। आतिशी ने पाया कि बच्चों की कॉपियां खाली पड़ी थीं। उन्होंने स्कूल प्रमुख को फटकार लगाकर सभी समस्याओं को ठीक करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें सिलक्यारा टनल रेस्क्यू टीम के हीरो रैट-होल माइनर्स से मिले केजरीवाल, मंत्री आतिशी ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications