दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन के इस रूट का सोमवार से बदल जाएगा टाइम शिड्यूल, जानें डिटेल्स
नई दिल्ली, 14 अगस्त। दिल्ली में अगर मेट्रो का सफर करने जा रहे तो जान लीजिए कि इसमें कुछ बदलाव किए गए है। दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन पर चलने वाली ट्रेन का समय आने वाले सोमवार से बदल दिया गया है। ये समय में परिवर्तन पिंक लाइनपर शुरू हुए नए सेक्शन त्रिलोकपुरी-संजय लेक और मयूर विहार पॉकेट-1 के शेड्यूल में किया गया है।

दिल्ली मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये समय में बदलाव सिग्नलिंग सिस्टम को जोड़ने के लिए इस रूट पर मेट्रो ट्रेनों की पहली और आखिरी ट्रेन सर्विस के उद्देश्य से किया गया है। इसके अंतर्गत 16 अगस्त से 10 सितंबर के दरम्यान मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलनेवाली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। पंजाब में एंट्री के लिए जारी हुई कोरोना वायरस गाइडलाइन, यात्रा से पहले जरूर जान लीजिए नए नियम
जिसमें रूट पर सुबह 6 बजे के बाजाए नई टाइम के मुताबिक सुबह 6.30 बजे से शुरू होगी वहीं रात आखिरी ट्रेन 11 बजे संचालित होती थी वो एक घंटे पहले 10 बजे तक ही यात्रियों को मिलेगी। अधिकारियों ने ये भी जानकारी दी कि 15 अगस्त रविवार को सुबह की ट्रेन हमेशा की तरह सुबह 8 बजे ही मिलेगी लेकिन रात की आखरी ट्रेन 11 बजे की ही होगी।












Click it and Unblock the Notifications