दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन सेवा आधे घंटे के लिए हुई बंद
नई दिल्ली। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से शुक्रवार सुबह दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन सेवा (कश्मीरी गेट से बल्लभगढ) करीब आधे घंटे तक बुरी तरह प्रभावित रही। जिसके चलते सुबह के समय सैंकड़ों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक इस लाइन पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके चलते फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले यात्रियों को सेवा प्रभावित होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications