Delhi: दिल्ली में होली पर दोपहर 2:30 तक बंद रहेंगी मेट्रो ट्रेनें, जानिए क्या है नया शेड्यूल
Delhi Metro: दिल्ली में 25 मार्च यानी होली (Holi 2024) के दिन दिल्ली मेट्रो ने ट्रेनों को शेड्यूल में बदलाव किया है। इस दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से पहले किसी भी रूट पर मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों पर दोपहर ढाई बजे के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
होली के दिन दिल्ली में मेट्रो ट्रेनें सुबह स्थगित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो के अनुसार, सभी लाइन पर मेट्रो 24 मार्च की रात साढ़े 11 बजे के बाद दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो ट्रेनें बंद रहेंगी। इस दौरान मेट्रो लाइन रखरखाव से लेकर मेट्रो ट्रेन की मरम्मत की जाएगी।

DMRC ने अपने पोस्ट में बताया है कि सुबह के वक्त रैपिट मेट्रो लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस सर्विस लाइन दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशन से मेट्रो सेवा शुरू होगी। इसके बाद आम दिनों की तरह मेट्रो सर्विस चलेगी।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो भारत का सबसे बड़ा रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को उसके आस-पास के शहरों से जोड़ता है। मई 1995 में भारत और दिल्ली सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की दिल्ली मेट्रो राजधानी के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।












Click it and Unblock the Notifications