Delhi metro timings on independence day:15 अगस्त को सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी दिल्ली मेट्रो सर्विस
Delhi metro timings on independence day: दिल्ली में अगर आप 15 अगस्त को लाल किले पर ध्वजारोहण देखने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो बेफिक्र हो जाइए क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन सुबह 4 बजे से मेट्रो सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है।
डीएमआरसी ने मंगलवार को घोषणा की लाल किले पर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। गुरुवार को ट्रेनें सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर हर 15 मिनट पर मेट्रां संचालित होगी और फिर दिन के बाकी समय अपने नियमित समय पर चलेंगी।

बता दें आम दिनों में दिल्ली मेट्रो सुबह 5 बजे से रात 11:30 बजे तक चलती है, हालांकि अलग-अलग लाइनों और स्टेशनों के हिसाब से समय थोड़ा अलग हो सकता है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सरकार द्वारा जारी आमंत्रण कार्ड वाले यात्री अपना आमंत्रण कार्ड और पहचान का प्रमाण दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। हालांकि , केवल तीन विशिष्ट स्टेशनों से ही बाहर निकलने और वापस आने की अनुमति है, जिनमें लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक शामिल है। ये स्टेशन कार्यक्रम स्थल के सबसे करीब हैं।
डीएमआरसी ने कहा "जिन लोगों के पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वास्तविक निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश और यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक पर निकास के लिए ही मान्य होगी।"
कितने बजे होगा लाल किले पर पीएम मोदी का भाषण?
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से अपना भाषण देंगे, जो इस अवसर पर पीएम मोदी का लगातार 11वां संबोधन होगा।












Click it and Unblock the Notifications