Delhi Metro की होली के दिन क्या रहेगी टाइमिंग? DTC बसों का भी जानिए अपडेट
Delhi Metro Services On Holi: होली यानी 25 को राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कहे जाने वाली मेट्रो के संचालन को लेकर अपडेट सामने आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार दिल्ली मेट्रो सर्विस 25 मार्च (सोमवार) को होली के दिन दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी।
डीएमआरसी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इसी के साथ होली के दिन 25 मार्च को दोपहर तक बसें भी लोगों को उपलब्ध नहीं हो पाएंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पर पोस्ट करके बताया, "होली त्योहार के दिन यानी 25 मार्च 2024 (सोमवार), रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।"
डीएमआरसी ने आगे बताया कि इस प्रकार मेट्रो ट्रेन सेवाएं 25 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
METRO TRAIN SERVICES TO START AT 2:30 PM ON HOLI
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 22, 2024
On the day of the ‘Holi festival, i.e. 25th March, 2024 (Monday), Metro services will NOT be available till 2:30 PM on all Lines of the Delhi Metro including Rapid Metro/Airport Express Line.
जानिए बसों के बारे में अपडेट
वहीं डीटीसी ने भी जानकारी देते हुए बताया कि होली के दिन 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक बसें सड़कों पर नहीं आएंगी। इसके बाद भी 25 फीसदी बसें ही सेवा में उतारेंगी। इसलिए आपको ध्यान रहे कि शाम के समय भी बसें कम चलेंगी। डीटीसी के मुताबिक होली के दिन शाम के समय भी यात्रियों की संख्या काफी कम होती है।
DMRC ने अतिक्रमण को लेकर दिया अपडेट
डीएमआरसी ने यह भी कहा कि ऑटो/ई-रिक्शा चालक द्वारा अतिक्रमण और पार्किंग के मामले में यात्री तत्काल सहायता के लिए स्टेशन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या हमारी 24*7 आईवीआरएस हेल्पलाइन 155370 डायल कर सकते हैं।
डीएमआरसी ने कहा कि स्टेशन स्टाफ और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा ऑटो/ई-रिक्शा चालकों और अन्य अतिक्रमणकारियों को स्टेशन परिसर से नियमित रूप से हटाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications