Delhi Metro Sarthi App: DMRC के 'सारथी' ऐप से मिनटों में बुक करें मेट्रो टिकट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Delhi Metro Sarthi App: दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो अब पूरी तरह डिजिटल अवतार में है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के अनुभव को डिजिटल और सरल बनाने के लिए 'दिल्ली मेट्रो सारथी' (Delhi Metro Sarthi) ऐप को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है।
इसमें कई नए पेमेंट फीचर्स जोड़ दिए हैं जिससे ऑनलाइन टिकट बुकिंग और सरल हो गई है। अब आपको मेट्रो टिकट के लिए लंबी कतारों में लगने या कैश की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

यदि आप भी टोकन की लाइनों से बचना चाहते हैं, तो यह ऐप आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
DMRC Sarthi App Download: कैसे करें इंस्टॉल?
दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप का इस्तेमाल शुरू करना बेहद आसान है।
- सबसे पहले यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर से "Delhi Metro Sarthi" सर्च करके इंस्टॉल कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से साइन अप करना होगा।
- आपके नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे वेरीफाई करते ही आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
How to Use Delhi Metro QR Ticket: टिकट बुकिंग और QR कोड टिकट का बेस्ट ऑप्शन
ऐप में दिया गया 'Plan Your Trip' फीचर आपकी यात्रा को व्यवस्थित करता है। आप अपना शुरुआती स्टेशन (Source) और गंतव्य स्टेशन (Destination) डालें। ऐप आपको न केवल सबसे छोटा रूट बताएगा, बल्कि किराया (Fare), स्टेशनों की संख्या और अनुमानित समय की सटीक जानकारी भी देगा। इतना ही नही DMRC ने यात्रियों की सुविधा के लिए पेमेंट गेटवे को काफी आसान बनाया है।
ऐप के जरिए अब आप GPay, PhonePe, Paytm या सीधे अपनी UPI ID डालकर भुगतान कर सकते हैं। आप चाहें तो डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का विकल्प भी चुन सकते हैं। पेमेंट सफल होते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर एक डिजिटल QR कोड जनरेट हो जाएगा।
इस QR कोड को मेट्रो स्टेशन के एएफसी (AFC) गेट पर लगे स्कैनर पर दिखाएं। गेट अपने आप खुल जाएगा। इससे आपको फिजिकल टोकन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती और खोने का डर भी खत्म हो जाता है।
Delhi Metro Sarthi App यात्रा के लिए क्यों है स्मार्ट तरीका?
DMRC का यह ऐप दिल्ली जैसे भीड़-भाड़ और ट्रैफिक वाले शहर के लिए बेस्ट गिफ्ट है। इससे पैसैंजर्स को पीक आवर्स में टिकट काउंटर की भीड़ से पूरी तरह आजादी मिलेगी। डिजिटल पेमेंट होने से खुले पैसों (चेंज) की झंझट खत्म हो जाएगा। सरकार के सुरक्षित BHIM इंटरफेस के जुड़ने से भुगतान और भी विश्वसनीय हो गया है। इसके साथ ही ऐप से मिलने वाला ई-टिकट आपकी यात्रा को और आसान, पेपरलेस बनाएगा जो पर्यावरण के अनुकूल भी है।
यात्रियों के लिए विशेष सुझाव
स्क्रीनशॉट: नेटवर्क की समस्या से बचने के लिए टिकट बुक होते ही QR कोड का स्क्रीनशॉट लेकर रख लें।
चेक स्टेशन: टिकट बुक करते समय स्टेशनों के नाम ध्यान से चुनें, क्योंकि गलत स्टेशन का टिकट बुक होने पर रिफंड की प्रक्रिया जटिल हो सकती है।
अपडेट: ऐप को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें ताकि नए सुरक्षा फीचर्स और स्टेशनों की जानकारी मिलती रहे।













Click it and Unblock the Notifications