बड़ी राहत: केजरीवाल सरकार के दखल से रुकी मेट्रो में किराया बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली। दूसरे फेज में किराया बढ़ाने की तैयारी कर रही डीएमआरसी फिलहाल मेट्रो का किराया नहीं बढ़ाएगी। दिल्ली मेट्रो का नया किराया 1 अक्टूबर से लागू होना था। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नाराजगी के बाद दिल्ली सरकार ने मुख्य सचिव को बढ़े किराए पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले पर डीएमआरसी का कहना है कि समिति द्वारा तय किए गए किराए को लागू करना अनिवार्य नियम है।


जांच तक नहीं बढ़ेगा किराया
केजरीवाल ने पत्र लिखकर कहा था कि मेट्रो किराया बढ़ोतरी जनविरोधी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आदेश दिए हैं कि एक हफ्ते में किराया बढ़ोतरी को रोकने के उपाय निकाले। इस मामले में मंत्री को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित कोई समिति किस प्रकार से किराया बढ़ा सकती है। सरकार इस निर्णय का विरोध करती है। इसके वापस लिया जाना चाहिए है और परिवहन मंत्री इस पर अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर दें। कल ही दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस मामले डीएमआरसी के चीफ तलब किया था।

दिल्ली मेट्रों में रोजाना औसतन 30 लाख लोग मेट्रो से सफर करते हैं
इसके बाद दिल्ली सरकार ने इस मामले में मेट्रो को आदेश जारी किए हैं कि जब तक सरकार की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक मेट्रो का किराए नहीं बढ़ाए जाएगा। किराया रोकने के आदेश की कॉपी मुख्य सचिव समेत संबंधित विभागों को भेज दी गई है।आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रों में रोजाना औसतन 30 लाख लोग मेट्रो से सफर करते हैं। डीएमआरसी के बोर्ड में पांच-पांच अधिकारी केंद्र व राज्य सरकारों के हैं। अगली बैठक में ही फैसला होगा कि किराया बढ़ाया जाए या नहीं।

न्यूनतम किराया 10 रुपये ही, दूसरा स्लैब 20 रुपये का
पहली अक्टूबर से अब एक बार फिर से मेट्रो किराये में बढ़ोतरी की तैयारी है। डीएमआरसी के मुताबिक इस बार किराया वृद्धि में न्यूनतम किराया 10 रुपये ही रहेगा, लेकिन दूसरा स्लैब 15 रुपये के बजाय सीधे 20 रुपये कर दिया जाएगा। इस बार अधिकतम किराया 60 रुपये करने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications