दिल्ली मेट्रो के बढ़े हुए किराए पर मिल सकती है राहत
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अगले कुछ दिनों में राहत भरी खबर आ सकती है। बढ़े हुए किराए के बाद लगातार हो रहे विरोध के चलतें केंद्र सरकार इसे कम करने का मूड बना रही है। सूत्रों के अनुसार शहरी विकास मंत्रालय 5-12 किलोमीटर और 12-20 किलोमीटर के स्लैब वाले मेट्रो किराए में कमी करने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों 5-12 किलोमीटर और 12-20 किलोमीटर के स्लैब के किराए में 5-5 रुपये की कमी की जा सकती है। संभावना है कि शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए किराये पर नई योजना भी ला सकती है। इसके साथ ही Price Fixation Committee को कीमतों पर पुनर्विचार के लिए भी कह सकती है।

बता दें कि नई रेट लिस्ट के हिसाब से यात्रियों 2 किलोमीटर तक के लिए 10 रुपये, 2 से 5 किलोमीटर तक के लिए 20 रुपये, 5 से 12 किलोमीटर के लिए 30 रुपये, 12 से 21 किलोमीटर के लिए 40 रुपये, 21 से 32 किलोमीटर के लिए 50 रुपये और 32 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए 60 रुपये अदा करने होंगे।
अगर यात्री स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उनके किराए पर 10 प्रतिशत की छूट पहले की तरह जारी रहेगी। DMRC के अनुसार मेट्रो में 70 फीसदी स्मार्ट कार्ड उपभोक्ता हैं। सभी स्मार्टकार्ड धारक यात्रियों को सुबह 8 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 5 बजेऔर रात को नौ बजे से मेट्रो सेवाएं समाप्त होने तक सामान्य समय के दौरान 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications