दिल्ली: मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा में खराबी, भैया दूज पर फंसे लोग
दिल्ली: मेट्रो ब्लू लाइन में खराबी, भैया दूज पर फंसे लोग
नई दिल्ली। शनिवार को सुबह से ही भाई दूज के चलते भीड़ रही, वहीं तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से द्वारका-नोएडा मेट्रो लाइन सेवा काफी देर तक बंद हो गई। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मेट्रो में खराबी करीब 9:15 बजे आई। द्वारका से नोएडा जा रही एक मेट्रो ट्रेन का पैंटोग्राफ ओवरहेड लाइन में फंस गया। उस समय ट्रेन राजीव चौक और आर. के. आश्रम के बीच थी। ट्रेन को सुबह 9:20 बजे राजीव चौक पहुंचना था। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। छुट्टी होने के चलते ऑफिस जाने वाले लोग तो ज्यादा नहीं थे लेकिन भैया दूज का त्यौहार होने के कारण मेट्रो में काफी ज्यादा भीड़ थी। ऐसे में ब्लू लाइन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई।

लगातार बढ़ती भीड़ को देख लाइन-3 पर 9:25 पर नोएडा/वैशाली के लिए मेट्रो चली। वहीं करोल बाग से द्वारका सेक्टर-21 के लिए मेट्रो चलाई गई। इसके अलावा करोल बाग और यमुना बैंक के बीच सिंगल लाइन पर ही मेट्रो चली। मेट्रो में टेक्नीकल खराबी देखने वाली टीम ने काफी कोशिशों के बाद करीब 10:05 बजे रुकी हुई ट्रेन को सेवा से हटाया। जिसके बाद आवागमन पटरी पर आया। 10:45 बजे तक ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया।












Click it and Unblock the Notifications