दिवाली के दिन पूरी तरह से बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, जानिए कब निकलेगी लास्ट ट्रेन
नई दिल्ली, 03 नवंबर: दीपावली के त्योहार के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो के टाइम टेबल में बदलाव किया है। डीएमआरसी की ओर से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई कि दिवाली के मौके पर यानी 4 नवंबर (गुरुवार) को ग्रीन लाइन के अलावा सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से लास्ट मेट्रो रात 10 बजे होगी। वैसे नियमित दिनों में लास्ट मेट्रो टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे होती हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने ट्वीट में लिखा 'सार्वजनिक सेवा घोषणा, दिवाली के अवसर पर 4 नवंबर को अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा ग्रीन लाइन को छोड़कर सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी। ग्रीन लाइन के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार होगी।'
इससे पहले मंगलवार को डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा कि दीवाली के त्योहार के कारण 4 नवंबर को अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा ग्रीन लाइन यानी इंद्रलोक / कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) को छोड़कर सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे आखिर मेट्रो जाएगी। बता दें कि ग्रीन लाइन पर पहले से ट्रेनों के टाइम में बदलाव किया गया है। इस लाइन पर मरम्मत कार्यों के चलते कुछ महीनों से मेट्रों का शेड्यूल बदला हुआ है, जिसके मुताबिक लास्ट मेट्रो रात को 9 बजे रहती है।
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो दीपावली और होली के मौके पर मेट्रो के टाइम टेबल में बदलाव करता है। होली के दौरान सुबह के वक्त मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से बंद रहती हैं जबकि दिवाली के दिन रात के समय सेवाओं को बंद रखा जाता है। इस बार भी दिवाली पर रात 10 बजे तक ही लास्ट मेट्रो मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications