अगले दो दिन तक मेट्रो में भी चलता रहेगा पुराना 500 और 1000 का नोट

मेट्रो पर भारी अव्यवस्था के चलते लिया गया फैसला।

नई दिल्ली। 500 और 1000 के नोट के मेट्रो स्टेशन पर भी अगले 72 घंटे तक चलते रहेंगे। अब आप शनिवार तक मेट्रो में 500 और 1000 के नोट चला सकेंगे।

metro

मंगलवार को पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोटों पर रोक के बाद सार्वजनिक स्थानों पर मची आपाधापी के बीच मेट्रो के यात्रियों को भी सहूलियत दी गई है। मेट्रो में भी शनिवार तक पुराने नोट मान्य रहेंगे।

मंगलवार को 500 और 1000 के नोट पर पांबदी लगाने के बाद सरकारी अस्पताल, रेलवे टिकटघर, एयरलाइन टिकट, पैट्रोल और गैस स्टेशन पर इन नोटों को चलाने के लिए अगले 72 घंटे का समय दिया गया है।

इस लिस्ट में मेट्रो स्टेशन को नहीं रखा गया था, इससे मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह भारी परेशानी देखने को मिली। इसके बाद मेट्रो में भी अगले 72 घंटे के लिए पुराने नोटों को मान्य कर दिया गया है।

पीएम ने राष्ट्र के नाम संबोधन में की थी घोषणा

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।

पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के करंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।

इनके अलावा अन्य सभी नोट और सिक्के मान्य होंगे। पीएम मोदी ने कहा, ' हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलने वाली है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+