कौन हैं प्रवेश वाही और डॉ मोनिका पंत? दिल्‍ली के बने नए मेयर और डिप्‍टी मेयर

MCD Mayor and Deputy Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 अप्रैल (बुधवार) को शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर कब्ज़ा जमा लिया है। रोहिणी ईस्ट से अनुभवी भाजपा पार्षद प्रवेश वाही को MCD का मेयर चुना गया। वहीं आनंद विहार पार्षद डाॅ मोनिका पंत डिप्‍टी मेयर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने आज संपन्न हुए एमसीडी चुनाव के लिए सिंह को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। एमसीडी ने 'एक्स' पर दोनों नए पदाधिकारियों को बधाई दी। आम आदमी पार्टी की अनुपस्थिति के कारण यह मुकाबला लगभग एकतरफा रहा।

Delhi MCD Mayor and Deputy Mayor Election

MCD स्‍थानीय समिति चुनाव में भी भाजपा को मिली जीत

इसके साथ एमसीडी की स्थायी समिति के लिए भी चुनाव संपन्न हुए। इसमें भाजपा के जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा चुने गए, जबकि आम आदमी पार्टी की पार्षद जलज चौधरी को भी पैनल में स्थान मिला।

दिल्‍ली मेयर बने प्रवेश वाही को कितने मिले वोट?

प्रवेश वाही ने चुनाव जीतकर निवर्तमान मेयर राजा इकबाल सिंह (BJP) की जगह ली। मेयर पद के मतदान में प्रवेश वाही को 156 वोट मिले। प्रवेश वाही को इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 14 पार्षदों ने भी समर्थन किया था। प्रवेश वाही के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार हाजी ज़राफ़ को सिर्फ नौ वोटों से संतोष करना पड़ा।

दिल्‍ली डिप्‍टी मेयर बनीं डॉ मोनिका पंत को कितने वोट मिले?

डिप्टी मेयर के पद पर आनंद विहार से भाजपा पार्षद डॉ. मोनिका पंत भी 156 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। इन चुनावों में भाजपा की जीत का मुख्य कारण आम आदमी पार्टी (AAP) का मतदान प्रक्रिया से बाहर रहना रहा, जिसने भाजपा के लिए मार्ग और आसान बना दिया।

Who is Delhi's New Mayor: कौन हैं Pravesh Wahi

  • रोहिणी-ईस्ट वार्ड से तीन बार पार्षद (2007, 2012, 2022) रह चुके हैं।
  • राजनीति की शुरुआत 1980 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।
  • लगभग 20 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है।
  • उत्तर दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • रोहिणी ज़ोन के चेयरमैन के रूप में कार्य किया।
  • 2004-2007 के बीच मंडल अध्यक्ष रहे।
  • मजबूत संगठनात्मक पकड़ और प्रशासनिक अनुभव के कारण भाजपा द्वारा मेयर पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना गया

Who is Delhi's New Deputy Mayor कौन हैं डॉ मोनिका पंत?

  • आनंद विहार वार्ड से पार्षद हैं।
  • पेशे से मेडिकल प्रैक्टिशनर यानी डॉक्‍टर हैं।
  • 2001 में इंडियन बोर्ड ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन से MD (A.M.) डिग्री हासिल की है।
  • 2022 के निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी।
  • दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री भी हैं।
  • साफ-सुथरी और शिक्षित छवि की राजनीतिज्ञ पहचान है।
  • चुनावी हलफनामे के अनुसारलगभग ₹13.96 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
  • कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
  • पति आशीष पंत, पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+