Delhi Mcd Election: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया रोड शो, आज थम जाएगा प्रचार

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी दिल्ली पहुंचे और रोड शो किया। पुष्कर सिंह धामी ने शाहदरा में रोड शो किया।

दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi Mcd Election) के लिए प्रचार-प्रसार का आज (02 दिसंबर) अंतिम दिन है। शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने से पहले सभी राजनीतिक पार्टिया ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार में जुट गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी दिल्ली पहुंचे और रोड शो किया। पुष्कर सिंह धामी ने शाहदरा में रोड शो किया तो वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंडावली क्षेत्र में रोड शो किया।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

दिल्ली एमसीडी चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन बीजेपी रोड शो, जनसभा जैसे 210 कार्यक्रम करेगी। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे। पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए शाहदरा में रोड शो किया। इस दौरान दिल्ली की जनता ने अपने-अपने घरों से उत्तराखंड के सीएम धामी के ऊपर पुष्पवर्षा की। रोड शो के दौरान दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता की भीड़ दिखाई दी।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत की। सीएम धामी ने कहा, दिल्ली की जनता 4 तारीख का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो BJP को वोट दे सकें। क्योंकि BJP ने MCD में अच्छा काम किया है। तो वहीं केजरीवाल ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है। उनके मंत्री जेलों में बंद हैं। वहीं केजरीवाल भी चिंतित हैं कि कहीं इसमें उनका भी नाम न आ जाए। तो वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंडावली क्षेत्र में रोड शो किया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने रोड शो की वीडियो जारी है। जिसमें लोग केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ऊपर पुष्पवर्षा करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान वंदे मातरम् और भारतीय जनता पार्टी के नारे भी लगते रहे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी वार्ड नंबर-246 श्री राम कॉलोनी में जनसभा की। तो वहीं, सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने भी नन्दनगरी व कोंडली वार्ड में पदयात्रा और विपिन बिहारी सिंह के लिए नुक्कड़ सभा की।

शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार
दिल्ली एमसीडी के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा, लेकिन उम्मीदवार बिना किसी तामझाम के मतदाताओं से संपर्क साध सकते हैं। इस तरह उम्मीदवारों के पास मतदाताओं को लुभाने के लिए कम समय बचा है। आपको बता दें कि चार दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को मतगणना होगी। दिल्ली में 'ड्राई डे' 2 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से 4 दिसंबर को शाम 5.30 बजे तक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+