Delhi MCD Exit Poll: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, जानिए कितनी सीटों पर जीत सकती है AAP, टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल

दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है। टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में बीजेपी को सत्ता से दूर कर दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी को जबरदस्त बढ़त मिल सकती है। आप करीब 150 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

अरविंद केजरीवाल

Recommended Video

    Delhi MCD Exit Poll: एग्जिट पोल में AAP की आंधी, BJP के उड़े होश | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    Delhi MCD Election (दिल्ली निकाय चुनाव) 2022 Exit Poll: दिल्ली एमसीडी इलेक्शन का एग्जिट पोल आ गया है। एमसीडी में सत्तारूढ़ बीजेपी को एग्जिट पोल में बड़ा झटका लग सकता है। टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। वहीं बीजेपी सेकेंड नंबर पर आ सकती है। आम आदमी पार्टी को जहां 146 से 156 सीट मिल सकती है। वहीं बीजेपी को 84 से 94 सीट मिल सकती है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब दिखाया गया है। उसे केवल 6-10 सीट मिल सकती है।

    आज तक के एग्जिट पोल में आप को 149-171 सीटों पर जीत

    वहीं, आजतक के एग्जिट पोल के अनुसार एमसीडी में आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 69-91 सीटें आ सकती हैं। वहीं कांग्रेस की बात करें तो पार्टी को 3-7 सीटों पर जीत मिल सकती है। अन्य के खाते में 5-9 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है।

    एग्जिट पोल के नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी ने कहा कि जैसा एग्जिट पोल दिखा रहा है, अगर यही सही हो गया तो आम आदमी पार्टी की डबल इंजन की सरकार होगी। ये लोग शराब की दुकानें खोलना चाहते थे तो एमसीडी ने इजाजत नहीं दी थी। मेरा मानना है कि हम एग्जिट पोल को नहीं मानते हैं, हम असल नतीजों को इंतजार करेंगे।

    यह भी पढ़ें- MCD Elections : दिल्ली निकाय चुनावों में तीन प्रतिशत कम वोटिंग हुई, ओवरऑल 50 फीसद मतदान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+