Delhi MCD Election 2022 : कांग्रेस ने जगदीश टाइलर को दी बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाया प्रदेश चुनाव कमेटी का सदस्‍य

Delhi MCD Election 2022: देश की राजधानी दिल्‍ली में एमसीडी चुनाव मे आर पार की लड़ाई तेज हो चुकी है। भाजपा के एमसीडी चुनाव को लेकर वचन पत्र जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस पाटी ने अपने वरिष्‍ठ नेता जगदीश टाइटलर को इस चुनाव में बड़ी जिम्‍मेदारी दे दे ही। कांग्रेस नेता टाइटलर को दिल्ली नगर निगम-2022 चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

jagdish

बता दें इस चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और भाजपा का सफाया करने का दावा किया है। कांग्रेस पार्टी के दिल्‍ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्‍ली में जो भ्रष्‍टाचार है वो आप और केंद्र की भाजपा सरकार के कारण है। उन्‍होंने कहा अब जनता भाजपा और आप के बहकावे में नहीं आएगी इस बार कांग्रेस को मौका देगी। ए

मसीडी चुनाव में कांग्रेस पार्टी का मेरी चमकती दिल्‍ली का नारा आप और भाजपा का सफाया कर देगा।दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होनी है।

इस चुनाव में सीधी टक्‍कर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मानी जा रही है। दोनों ही पार्टियां एमसीडी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुट चुकी हैं वहीं कांग्रेस भी इस चुनाव में अपनी जीत के लिए हाथ पैर मारना शुरू कर चुकी है।

इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव कमेटी का ऐलान किया है। जिसमें अलग-अलग विंग बनाकर लोगों को चुनाव संबंधी जिम्‍मेदारी सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+