Delhi Mayor Election: दिल्ली में मेयर के चुनाव में आज आमने-सामने होगी AAP-BJP
आज सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा, साथ ही डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। इस पद के लिए जो उम्मीदवार मैदान में हैं उसमे आले मोहम्मद इकबाल, जलज कुमार आम आदमी पार्टी की ओर से जबकि कमल बागरी भारतीय जनता पार्टी की ओर से हैं।

दिल्ली में हाल ही में निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसमे आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के सामने अपना मेयर एमसीडी में पहुंचाना बड़ी चुनौती है। आज होने वाले मेयर चुनाव को लेकर भातीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ही आमने-सामने हैं। आज नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार मिलने जा रहे हैं। तकरीबन 15 साल तक एमसीडी पर भारतीय जनता पार्टी का शासन था, लेकिन भाजपा के इतने लंबे समय के शाशन को आम आदमी पार्टी ने खत्म करने में सफलता हासिल की है, देखने वाली बात है कि क्या वह अपने मेयर उम्मीदवार को भी जिता पाती है। मेयर पद के लिए आप की ओर से शेली ओबराय, आशू ठाकुर, और बाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।
आज सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा, साथ ही डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। इस पद के लिए जो उम्मीदवार मैदान में हैं उसमे आले मोहम्मद इकबाल, जलज कुमार आम आदमी पार्टी की ओर से जबकि कमल बागरी भारतीय जनता पार्टी की ओर से हैं। बता दें कि एमसीडी चुनाव में आप ने कुल 250 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की हैं। चुनाव के दौरान आप का नारा था केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद।
गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को एलजी विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा के पार्षद सत्य शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बना दिया। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आप पार्षद मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव इस पद के लिए आगे बढञाया था, लेकिन एलजी ने भाजपा पार्षद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। बता दें कि 2012 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब पूरे शहर के लिए एक मेयर होगा। इससे पहले एमसीडी को तीन हिस्सों में बांटा गया ता, हर हिस्से का अपना एक मेयर होता था। लेकिन 4 दिसंबंर को इसे एक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications