Delhi Pollution: दिल्ली में कम नहीं हो रहा प्रदूषण, AQI आज भी बेहद खराब, जानिए IMD का अपडेट

Delhi ka Mausam Today: देश की राजधानी दिल्ली में आज भी प्रदूषण की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है, AQI यहां अभी भी 400 के पार चल रहा है जो कि एक बहुत ही गंभीर बात है। बुधवार सुबह भी यहां पर धुंध छाई हुई है, लोगों का सांस लेना यहां पर मुश्किल हो रहा है, हर कोई यही सोच रहा है कि कब यहां के हालात बदलेंगे?

Delhi Pollution

तो वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में हवा और खराब हो सकती है क्योंकि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे-वैसे प्रदूषण और बढ़ेगा इसलिए हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली में हालात काफी बिगड़ गए हैं

मालूम हो कि दिवाली के बाद से दिल्ली में हालात काफी बिगड़ गए हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद स्थिति सुधर नहीं रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में अब सुबह-शाम जैकट की जरूरत पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में अब और तापमान गिरेगा, फिलहाल आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 412 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 445 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 423 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 411 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -412 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 399 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 428 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा में AQI 389 और गाजियाबाद में भी 398 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है।

तमिलनाडु में भारी बारिश से लोग परेशान

तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। यहां पर आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। कई स्थानों पर पानी भर गया है, इस बारिश का असर पड़ोसी राज्यों में भी देखा जा रहा है और इसलिए कर्नाटक और आंध्रा में भी हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-शाम यहां पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी जबकि पूर्वोत्तर में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+