Delhi Pollution: दिल्ली आज भी स्मॉग की गिरफ्त में, जानिए कब बदलेंगे हालात?
Delhi ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इस वक्त हालात काफी खराब है आज भी यहां पर स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है। लोगों का सांस लेना मुहाल हो रहा है। हालांकि सरकार ने प्रदूषण पर रोक लगाने के कड़े प्रतिबंध किए हैं लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में हालात बदलने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज के बाद स्थिति बदलेगी।

इस वक्त प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। इस वक्त दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की बसों पर एंट्री बंद है। राजधानी में GRAP-4 में जारी है। आज बी दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार चल रहा है। लोगों को मार्निंग वॉक के लिए भी मना किया गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 497 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 495 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 498 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 496 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -498 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 445 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 457 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा, गाजियाबाद का भी AQI काफी खराब है। नोएडा में AQI 434पहुंच गया है। तो वहीं गाजियाबाद में भी 412 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है।
दूसरी ओर दक्षिण में कल से बादल बरस रहे हैं
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में कल से बादल बरस रहे हैं। तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में कल रात से बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु के कई इलाकों में तो भारी बारिश के कारण पानी भर गया है। जबकि केरल में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बरसात होने के आसार दिख रहे है।
मिजोरम में मौसम साफ रहने के आसार
तो वहीं उत्तर भारत जैसे बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा जबकि सिक्किम, मणिपुर में हल्की बारिश और मिजोरम में मौसम साफ रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications