दिल्ली में फिल्मी स्टाइल में मर्डर: जिम संचालक को ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, दहशत में लोग
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक जिम संचालक की बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं।

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार की देर रात पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में तीन बदमाशों ने एक जिम मालिक की उसके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही बादमाश सीसीटीवी रिकॉर्डर भी अपने साथ उठा ले गए। इस वारदात से पूरे इलाके के लोग दहशत में हैं। फिलहाल मामले की सूचना लगते ही पुलिस टीम पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित 45 वर्षीय महेंद्र अग्रवाल एनर्जी जिम और स्पा की एक चेन चलाते थे और जिम उपकरण भी बेचते थे। वह रात 8 बजे के आसपास अपने जिम के हेडक्वॉर्टर में बैठे थे। इस दौरान तीन हथियारबंद लोग पहुंचे और तुरंत उन पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। जिससे कई गोली उनके सिर में लग गई और मौके पर ही मौत हो गई।
Recommended Video

हत्या के बाद जब बदमाश जाने लगे तो कार्यालय के सीसीटीवी सुरक्षा कैमरों से जुड़ी रिकॉर्डिंग डिवाइस भी अपने साथ लेकर चले गए। हालांकि, हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस अब इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।
वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौका-ए-वारदात का मौका मुआयना किया। हालांकि, अग्रवाल की हत्या क्यों की गई, इसको लेकर लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पुलिस पुरानी रंजिश को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस रिश्तेदारों को भी बुलाकर पुरानी दुश्मनी आदि के बारे में पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- Amrit Bharat Station: सागर—जबलपुर सहित 15 रेलवे स्टेशन योजना में शामिल, विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी












Click it and Unblock the Notifications