Amrit Bharat Station: सागर—जबलपुर सहित 15 रेलवे स्टेशन योजना में शामिल, विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी
अमृत भारत स्टेशन योजना में सागर का रेलवे स्टेशन भी शमिल किया गया है। इसके अलावा जबलपुर मंडल के 15 अन्य स्टेशन भी शामिल हैं। योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा।

Amrit Bharat Station: नए साल 2023 में रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने "अमृत भारत स्टेशन" (Amrit Bharat Station) योजना में सागर स्टेशन सहित जबलपुर मंडल के 15 स्टेशनों को शामिल किया गया है। मंडल के अलावा सरकार ने देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों सहित छोटे-छोटे स्टेशनों को भी शामिल किया गया है। इन सभी स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित कर आधुनिकीकरण करने के लिए योजना तैयार की गई है।
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक शील ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा लाई गई अमृत भारत स्टेशन योजना में जबलपुर मंडल के 15 स्टेशनों को शामिल किया गया तथा जबलपुर एवं सतना स्टेशन को विश्व स्तर के स्टेशन बनाने के लिए इन स्टेशनों का विकास तेजी से किया जाएगा, इसके साथ ही कोविड को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत मंडल के कटनी, मुड़वारा, कटनी साउथ, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा, श्रीधाम, करेली, रीवा, सिहोरा ब्यौहारी, मैहर बरगवां, स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अनुकूल विकास के कार्य प्रारम्भ किए जाएंगे। जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन के ठहराव बढ़ाने एवं ट्रेनों के कोचों में उनके प्रारंभिक एवं गंतव्य स्टेशनों के ही नाम लिखे जाने के सुझाव पर ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Recommended Video
बिना टिकट यात्रियों से वसूले 45 करोड़
डीआरएम शील ने बताया कि इस वित्त वर्ष में अब तक मंडल ने 217 लाख यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में 519 करोड़ रुपए यात्री आय में तथा 2743 करोड़ रुपए माल भाड़ा आय में अर्जित किए हैं। इसके साथ ही टिकट चेकिंग में 45 करोड़ रुपए की आय बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों से वसूल की गई है।
अमृत भारत स्टेशन योजना क्या है
केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना नामक एक नई योजना शुरू की है। इसमें आगामी एक से डेढ साल में स्टेशनों का कायाकल्प करने, विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें स्टेशन परिसर में रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर तैयार किए जाएंगे। प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ाया जाएगा, जल निकासी की व्यवस्था, मुफ्त वाई-फाई सुविधा, 5जी टावर इरेक्शन, मल्टी डिजाइन फर्नीचर, वेटिंग रूम, प्लेटफॉर्म, रिटायरिंग रूम और कार्यालयों में मौजूदा फर्नीचर की समीक्षा कर इसे अधिक आरामदायक और टिकाऊ बनाने के लिए फर्नीचर को बदल दिया जाएगा। दिव्यांगजन के लिए सुविधाओं का विस्तार, शौचालय की उपलब्धता, परिसर में बाग-बगीचे, बड़ा, सुंदर आकर्ष प्रवेशद्वार, व्यवस्थित पार्किंग दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications