Delhi: किस लोकसभा सीट पर लड़ेगी कांग्रेस और किस पर AAP, दिल्ली सीट शेयरिंग की फाइनल डील पक्की!
Delhi AAP-Congress Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर अब इंडिया गठबंधन भी सीट शेयरिंग पर तेजी से काम कर रहा है। पहले यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की डील पक्की हो गई है। वहीं अब इसी कड़ी में दिल्ली में भी रास्ता साफ हो गया है।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3-4 के फॉर्मूले पर बात पक्की हुई है, जिसके आधिकारिक ऐलान की संभावना शनिवार यानी 24 फरवरी को हो सकती है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदरखाने से किस-किस सीट पर कौनसी पार्टी चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

4-3 का फॉर्मूला पक्का
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बन गई है। 4 सीटों पर आप और तीन सीटों पर कांग्रेस गठबंधन के तहत उम्मीदवार उतारेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच हालांकि एक सीट को लेकर पेंच फंसा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द अब उसका भी निपटारा हो जाएगा।
जानिए किस सीट पर कौनसी पार्टी लड़ेगी!
रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जिन तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, उसमें चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का नाम है, जबकि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेगी।
नॉर्थ वेस्ट सीट पर फंसा पेंच
वहीं जिस सीट पर पेंच फंसने की बात सामने आई है, उसका नाम नॉर्थ वेस्ट सीट है, जो कि कांग्रेस के सीट शेयरिंग खाते में चली गई है, सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी यहां से अपना उम्मीदवार उतारेगी। इधर, गुजरात को लेकर भी आप के साथ कांग्रेस का मंथन जारी है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि शनिवार को इसका ऐलान होने संभव है।












Click it and Unblock the Notifications