दिल्ली: कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, पिछले 3 हफ्तों में LNJP हॉस्पिटल में नहीं भर्ती हुआ एक भी मरीज

दिल्ली वासियों को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि राजधानी के सबसे बड़े कोरोना हॉस्पिटल LNJP हॉस्पिटल में पिछले 3 हफ्तों से कोरोना का कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।

lnjp hospital

कोरोना वायरस संक्रमण चीन में तबाही मचा रहा है। जिसके बाद से भारत भी अलर्ट हो गया है। वहीं, राज्यों को भी कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। इसी बीच दिल्ली के लिए अच्छी खबर आ रही है। पिछले तीन हफ्तों में दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में वायरस से पीड़ित किसी भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है।

दिल्ली का कोरोना पॉजिटिव रेट है 0.14 प्रतिशत
दिल्ली के सबसे बड़े कोरोनोवायरस अस्पताल लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस वक्त राजधानी में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 0.14 प्रतिशत है। हालांकि, चीन से लेकर दक्षिण कोरिया, जापान और थाईलैंड तक कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली में अब तक नए वेरिएंट BF.7 का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पिछले तीन हफ्तों से नहीं आया एक भी मरीज
एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि पिछले 3 हफ्तों में एलएनजेपी अस्पताल में एक भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लेने से कोरोना के किसी भी वैरिएंट से बचा जा सकता है। हालांकि BF.7 वैरिएंट नया है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई वैज्ञानिक अध्ययन सामने नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सभी वैक्सीन कोरोना के सब-वेरिएंट के लिए कारगर हैं और बचाव के लिए एंटीजन बॉडी भी तैयार करती हैं।

Recommended Video

    Corona को लेकर केंद्र की Advisory जारी, नए साल, त्यौहारों में रखना होगा विशेष ध्यान | वनइंडिया हिंदी

    मंगलवार को सभी अस्पतालों में होगा मॉक ड्रिल
    दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को कोरोना से लड़ाई की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव अमित सिंगला ने इसी सिलसिले में रविवार को सभी जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स सरकारी अस्पतालों का दौरा करके तैयारियों का जायजा लेने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार का कोरोनावायरस डैशबोर्ड आखिरी बार 12 दिसंबर को अपडेट किया गया था। हालांकि, मंगलवार से पोर्टल पर रीयल-टाइम डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।

    CM केजरीवाल भी बोले घबराने की जरूरत नहीं
    वहीं, इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कुछ देशों में मामलों में वृद्धि का कारण बनने वाले कोरोनावायरस के नए ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 का अभी तक दिल्ली में कोई केस नहीं आया है। दिल्ली सरकार कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार की तरफ से कोरोना हॉस्पिटल्स में बेड्स बढ़ाने की भी तैयारियां की जा रही हैं।

    ये भी पढ़ें- ं प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल सरकार सख्त, IIT कानपुर और दिल्ली के साथ बना रही ये प्लान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+