LG Vs CM: केजरीवाल सरकार में कार्यरत 400 स्पेशलिस्टों की सेवाएं समाप्त, VK सक्सेना का एक्शन
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों में 'विशेषज्ञ' के रूप में लगे लगभग 400 लोगों की सेवाएं एलजी ने खत्म कर दी हैं। इसकी जानकारी खुद एलजी ऑफिस ने दी है।
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना के बीच तनातनी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एलजी ने दिल्ली सरकार में कार्यरत 400 स्पेशलिस्टों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। एलजी ने सभी को टर्मिनेट कर दिया है। इसका ऐलान खुद एलजी ऑफिस ने किया है।
एलजी ऑफिस ने बयान में कहा कि दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों में 'विशेषज्ञ' के रूप में लगे लगभग 400 लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक दिल्ली सरकार की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नियुक्तियों में पारदर्शिता के उल्लंघन का आरोप...

दरअसल, सेवा विभाग ने 400 लोगों की सेवाएं समाप्त करने की एलजी से सिफारिश की थी कि जिसपर आज अमल किया गया। बताया जा रहा है कि आरोप लगाया गया था कि फेलो/सहायक फेलो/ सलाहकार/ उप सलाहकार/ विशेषज्ञ/ सीनियर रिसर्च ऑफिसर/ कंसल्टेंट पदों पर भर्तियों में पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। साथ ही इन नियुक्तियों में एससी/ एसटी/ ओबीसी कैंडिडेट्स की आरक्षण नीति का भी पालन नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications