देर रात दिल्ली में ट्रकों की चेकिंग के लिए पहुंचे श्रम मंत्री राजकुमार आनंद

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार कदम उठा रही है। शहर में उन ट्रकों के आने पर रोक लगा दी गई है जो गैर जरूरी सामान को लेकर आ रहे हैं।

खुद दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने सोमवार की रात को सिंधू बॉर्डर का दौरा किया। इस दौरान यहां आने वाली गाड़ियों का उन्होंने निरीक्षण किया और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उपायों के कार्यान्वयन का जायजा लिया।

 raj kumar anand

राज कुमार आनंद ने कहा हमने जरूरी और गैर जरूरी सामान की जांच की। हम बड़े-बड़े बोर्ड और जागरूकता शिविर लगाएंगे कि गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों को दिल्ली सीमा पर पहुंचने से पहले रोक दिया जाए। कल हमारी पर्यावरण मंत्री के साथ बैठक है, बैठक के बाद और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली में दिवाली के मौके पर आतिशबाजी की वजह से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, इससे पहले स्थिति बेहतर हो रही थी। लेकिन धीरे-धीरे एक बार फिर से प्रदूषण कम होगा। शहर में कंस्ट्रक्शन बंद है। हम प्रदेश की हवा को बेहतर करने के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रहे हैं।

जिस तरह से दिल्ली में दिवाली के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद जमकर आतिशबाजी हुई उसको लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला है। गोपाल राय ने कहा कि मैं उन दिल्ली वालों को बधाई देता हूँ, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया और इंसानियत के नाते पटाखे नहीं जलाए।

BJP के नेता पटाखे जलाने के लिए उकसाते रहे। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी, हरियाणा में BJP द्वारा पटाखों पर पाबंदी होती, तो NCR में प्रदूषण ना बढ़ता, जो बारिश की वजह से और हवा की गति से कम हो गया था। इतने पटाखों की आपूर्ति आम आदमी का काम नहीं, ये बड़े स्केल पर यूपी, हरियाणा की सरकारों के संरक्षण में हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+