'मेरा सिर शर्म से झुक गया', सुल्तानपुरी में कार से घसीट कर महिला की मौत पर बोले दिल्ली एलजी

दिल्ली की रहने वाली अंजलि (20) स्कूटी चला रही थी, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि उसे कार द्वारा 12 किलोमीटर तक घसीटा गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना नए साल के कुछ ही घंटों में रविवार तड़के हुई।

Delhi woman car

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सुल्तानपुरी में कार से 7 किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद महिला की मौत पर प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा है कि उनका सिर शर्म से झुक गया है। दिल्ली में रविवार तड़के कंझावला-सुल्तानपुरी सड़क कार में सवार ने पहले महिला की स्कूटी को टक्कर मारा और फिर उसे दिल्ली के सुल्तानपुरी में लगभग सात किलोमीटर तक घसीटा, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस को महिला का नग्न अव्स्था में मिला, उसके शरीर के कई हिस्से पैरे और हाथ गायब हैं। घटना नए साल के कुछ ही घंटों में रविवार तड़के हुई। पुलिस ने कहा कि लापरवाही से मौत के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार में बैठे सभी लोगों के शराब के नशे में होने का शक है।

'मेरा सिर शर्म से झुक गया है...', वीके सक्सेना ने किया ट्वीट

'मेरा सिर शर्म से झुक गया है...', वीके सक्सेना ने किया ट्वीट

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आज सुबह कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से हैरान हूं। मैं दिल्ली पुलिस से इस घटना की मॉनिटरिंग ले रहा हूं। आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है।''

एक अन्य ट्वीट में वीके सक्सेना ने लिखा, ''पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता/मदद सुनिश्चित की जाएगी, मैं सभी से इस मौके का फायदा ना उठाने और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं करने की अपील करता हूं। आइए मिलकर एक अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील समाज की दिशा में काम करें।''

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानिए क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली में रहने वाली 20 साल की लड़की अंजलि रविवार तड़के कंझावला-सुल्तानपुरी सड़क पर स्कूटी चला रही थीं, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके बाद भी कार वाले रुके नहीं, महिला उसके साथ 7-12 किलोमीटर तक घसीटाती रही। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को महिला का शव बिना कपड़ों और टूटे अंगों के साथ मिला, जिससे यह संदेह हुआ कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हालांकि बाद में कहा कि यह तेज और लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला प्रतीत होता है।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था, जोन 1) दीपेंद्र पाठक ने कहा, "शव को मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है।"

कौन है पीड़िता?

कौन है पीड़िता?

पीड़िता की पहचान अमन विहार निवासी के रूप में हुई है, उनका नाम अंजलि है, वह 20 साल की थी। अंजलि शादी समारोह और ऐसे अन्य कार्यक्रमों में ब्यूटीशियन के रूप में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक, वह ऐसी ही एक काम से घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला का पैर कार के एक पहिए में फंस गया जब उसने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। गई। जिसके बाद उसे लगभग सात किलोमीटर तक घसीटा गया। उन्होंने कहा, कार रोहिणी में उसके मालिक के घर का पता लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+