दिल्ली कृष्णा नगर डबल मर्डर का कोडनेम था 'मिशन मालामाल', अमीर बनने के लिए मां-बेटी की कर दी हत्या, 2 गिरफ्तार
Delhi Krishna Nagar Double Murder Case: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि इस डबल मर्डर का मुख्य उद्देश्य मिशन मालामाल था।

Delhi Krishna Nagar Double Murder Case: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि इस डबल मर्डर का कोडनेम मिशन मालामाल था। अमीर बनने के उद्देश्य से आरोपियों ने 64 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी चचेरा भाई हैं। दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि कृष्णा नगर इलाके में 64 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी की हत्या की गई है। राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी किरार के शव 31 मई को कृष्णा नगर में सड़ी-गली अवस्था में मिली थी। जिसमें कीड़े लग गए थे।
मृतकाओं का कीमती सामान लूटने के चलते हत्याओं को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने "मिशन मालामाल" के तहत डबल मर्डर को अंजाम दिया है। इसका उद्देश्य अमीर बनना था। दोनों आरोपियों की पहचान किशन (28) और उसके चचेरे भाई अंकित कुमार सिंह (25) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि किशन अभी लक्ष्मी नगर में रह रहा था। अंकित एक गायक है और उनका एक संगीत बैंड है। पुलिस ने कहा कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक आगामी फिल्म के लिए गीत और संगीत तैयार कर रहा था।
यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में होगी बारिश, इसके बाद भीषण गर्मी, IMD ने दिया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications