Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में होगी बारिश, इसके बाद भीषण गर्मी, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद गर्मी बढ़ेगी।

दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में होगी बारिश

Weather: भारतीय मौसम विभाग दिल्ली ने मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि ईरान पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में Raining से बदला मौसम, जानें बाकि राज्यों का हाल | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली-एनसीआर में आज यानी रविवार सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। इसके साथ ही लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। इससे पहले लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। हल्की बारिश से लोगों को बहुत राहत मिली। इससे पहले गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। मौसम के करवट लेते ही लोगों को राहत महसूस हुई।

    दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 7 जून से दिल्ली में गर्मी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली का पारा 40 के पार भी जा सकता है। मौसम विभाग ने इसको लेकर भविष्यवाणी की है। हालांकि, बारिश होने से दिल्ली की आबोहवा में काफी सुधार हुआ है। एक्यूआई भी काफी अच्छा हुआ है।

    दिल्ली में एक्यूआई का स्तर

    पंजाबी बाग- 189
    पूसा- 197
    शादीपुर- 178
    मुंडका- 291
    परपड़गंज- 291
    अशोक विहार- 214
    लोधी रोड- 197

    वहीं, मौसम विभाग ने दावा किया है कि जून में इस बार औसत से कम वर्षा होगी और मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश के आसार हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: राजस्थान-MP समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए दिल्ली में कैसै रहेगा मौसम?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+