Delhi Kanjhawala Case: सातवें आरोपी अंकुश को बड़ी राहत, रोहिणी कोर्ट ने दी जमानत
दिल्ली पुलिस ने छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिस गाड़ी से अंजलि को टक्कर मारी गई थी और उसके बाद उसे कई किलोमीटर तक कार सवारों ने घसीटा था, उस कार के मालिक आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला कांड में सातवें आरोपी को शनिवार को बड़ी राहत मिली है। रोहिणी कोर्ट ने कंझावला हत्या मामले में सातवें आरोपी अंकुश को जमानत दे दी है। छह अन्य आरोपी अभी पुलिस हिरासत में हैं। आरोपी अंकुश ने कल ही सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के सामने आत्मसमर्पण किया था। छह आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
Recommended Video

अहम बात है कि इस पूरे मामले को दिल्ली पुलिस ने एक सड़क हादसा बताया है और इस बात से इनकार किया है कि आरोपियों और अंजलि के बीच किसी भी तरह का कोई लिंक था। लेकिन दिल्ली पुलिस अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दे सकी है कि इस हादसे के पीछे आरोपियों की मंशा क्या थी। बता दें कि इस हादसे के दौरान अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि भी थी।
हादसे के दो दिन बाद सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई कि निधि हादसे के वक्त अंजलि के साथ थी, लेकन हादसे के बाद वह अंजलि को छोड़कर अपने घर चली गई और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। ऐसे में निधि की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने निधि का बयान दर्ज कराया है।
गौर करने वाली बात है कि इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि इसमें 5 नहीं बल्कि कुल 7 आरोपी हैं। जिसमे से 5 को पहले हादसे के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं छठे आरोपी आशुतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस के सामने बड़ी गुत्थी यह है कि आखिर किस मकसद से इन लोगों ने अंजलि की कोई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा।
यह भी पढ़ें- कंझावला केस में सामने आया एक और CCTV फुटेज, स्कूटी पर एक लड़के साथ दिखी अंजलि और निधि












Click it and Unblock the Notifications