कंझावला केस में सामने आया एक और CCTV फुटेज, स्कूटी पर एक लड़के साथ दिखी अंजलि और निधि
Kanjhawala Case: उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 31 दिसंबर की रात 23 वर्षीय लड़की अंजलि की स्कूटी को एक कार ने धक्का मार दिया, जिसके बाद वो कार में फंसकर 12KM तक घसीटाती रही और उसकी मौत हो गई।

Anjali Singh Kanjhawala Case New CCTV Video: दिल्ली के कंझावला मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और नए-नए सीसीटीवी वीडियो सामने आ रहे हैं। कंझावला केस में शुक्रवार को एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो 31 दिसबंर की रात साढ़े सात बजे के आसपास का बताया जा रहा है। इस नए सीसीटीवी वीडियो में कंझावला एक्सीडेंट में मारी गई अंजलि सिंह (23 वर्ष) और उसकी दोस्त निधि दिखाई दे रही हैं। स्कूटी को एक लड़का चलाता हुआ दिख रहा है और बीच में गुलाबी रंग की जैकेट में अंजलि और लाल रंग के जैके में निधि बैठी है। वीडियो वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी वीडियो में क्या?
सीसीटीवी वीडयो में दिख रहा है कि पहले अंजलि और निधि स्कूटी से उतरती हैं। फिर निधि एक गली के अंदर चली जाती है। फिर उसके बाद अंजलि रोड पर खड़े होकर लड़के से कुछ देर बात करते दिखती हैं। फिर बाद में अंजलि भी उसी गली में चली जाती हैं, जहां पहले निधि गई थी और फिर वो लड़का स्कूटी चलाकर वहां से चला जाता है।

पुलिस ने अंजलि की दोस्त और एक अन्य लड़के को बुलाया पूछताछ के लिए
दिल्ली पुलिस ने अंजलि की दोस्त निधि को आगे की पूछताछ के लिए उसके घर से आज ले गई है। इसके अलावा एक लड़के को भी पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने बुलाया है। बताया जा रहा है कि ये निधि का दोस्त है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस ने निधि को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने निधि को गिरफ्तार नहीं बल्कि पूछताछ के लि ले गई है।

पुलिस ने कार के मालिक को किया गिरफ्तार, केस में कुल 7 आरोपी
कंझावला केस में अब पुलिस का कहना है कि आरोपी पांच नहीं बल्कि सात हैं। दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी के आधार पर दो और लोगों का पता चला है। यानी आरोपी पांच नहीं बल्कि सात आरोपी हैं।
दिल्ली पुलिस ने बाकी दो आरोपियों कार का मालिक आशुतोष और आरोपी का एक दोस्त ने सच छिपाने की कोशिश की और अपराधियों को बचाने में मदद की। दिल्ली पुलिस ने मामले के छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। यह आशुतोष की कार थी जिसके नीचे मृतक महिला को घसीटा गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications