Delhi ka Mausam: यमुना ने फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम का उलटफेर जारी है। राजधानी में लोग कभी बारिश तो कभी उमस से परेशान हैं, स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, फिलहाल आज दिल्ली में तो मौसम साफ रहेगा लेकिन इसके आस-पास के राज्यों में काफी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त मानसून नॉर्थ से साउथ ट्रफ में मूव कर रहा है, जब ऐसी स्थिति होती है तो उस वक्त पहाड़ों पर आफत बरस रही होती है और जब मानसून उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ता है तो दिल्ली और आस-पास के राज्यों में भी बारिश होती है। फिलहाल लगातार बारिश की वजह से एक बार फिर यमुना उफान पर आ गई है, जिसकी वजह से दिल्लीवासी थोड़े परेशान हैं।
Recommended Video
20 अगस्त तक दिल्ली में होगी बारिश
आईएमडी ने कहा है कि राजधानी में कमोबेश 20 अगस्त तक राजधानी में ऐसी ही पोजिशन रहने वाली है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहेगा। वैसे इन दिनों दिल्ली की हवा में काफी सुधार है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 136 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 142 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -138 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 141 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है, जबकि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड , कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश की आशंका है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications