Delhi Weather: दिल्ली-NCR में दिखने लगा सर्दी का प्रकोप, कोहरा भी छाया, AQI खराब, जानिए मौसम अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरा भी देखा गया जो कि सुबह 6 बजे तक राजधानी को अपने आगोश में लिया हुआ था। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली के तापमान में अब तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी और दो -तीन दिनों के अंदर यहां पर सर्दी और बढ़ेगी।

Delhi Weather

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने यहां पर हल्की बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया है, उसका कहना है कि 25 दिसंबर से पहले यहां पर बारिश हो सकती है क्योंकि 2-3 दिनों के अंदर हिमाचली क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा जिसकी वजह से पहाड़ों पर मध्यम बारिश और मैदानी इलाकों में हल्की बरसात होने के आसार नजर आ रहे हैं और इसकी वजह से पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क ही रहेगा

फिलहाल आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क ही रहेगा, यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है । अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही चल रहा है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 315 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 324 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 335 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -351 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 371 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -391 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में आज भी बरसात हो सकती है। केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।

सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बारिश होगी

लेकिन दिन में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी ड्राई रहेगा और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी होने की आशंका नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+