Delhi Weather: दिल्ली में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, AQI आज भी खराब, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा क्योंकि 11-12 दिसंबर को हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी होगा और इस वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi Weather

अगर आज के मौसम की बात करें तो आज राजधानी में मौसम शुष्क ही रहेगा और दिन में धूप निकलेगी, हालांकि सुबह धुंध की चादर देखने को मिली थी लेकिन दिन खुलने के साथ ही वो गायब हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

आज भी दिल्ली की हवा जहरीली

अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली में AQI अभी भी 300 से ऊपर चल रहा है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 341 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 383 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 355 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 372 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -383 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 363 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -312 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर तमिलनाडु में साइक्लोन मिचौंग के चलते भारी तबाही हुई है। फिलहाल आज यहां मौसम साफ रहेगा तो वहीं आंध्र प्रदेश, ओडिशा में आज भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक , कोंकण, गोवा , पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की बरसात की आशंका है और हिमाचल-उत्तराखंड में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+