Delhi Weather: दिल्ली में बरसेंगे बादल, AQI आज भी बहुत खराब, जानिए IMD का अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है, अब लोगों को सुबह-शाम कोहरे का भी सामना कर पड़ रहा है, हालांकि अभी इसका प्रकोप ज्यादा नहीं है। मौसम विभाग के आंकलन के मुताबिक ये पूरा हफ्ता राजधानी में गीला ही रहने वाला है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली -एनसीआर में हल्की बारिश का सिलसिला पूरे हफ्ते चालू ही रहेगा, जिसके कारण लोगों को अभी कड़ाके वाली ठंड नहीं झेलनी पड़ेगी।

Delhi Weather

आज भी दिल्ली में हल्की बारिश और हवाएं चलेंगी। आज यहां पर अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। तो वहीं दिल्ली से सटे नोएडा-गाजिबाद में भी हल्की बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। राहत की बात ये है कि बारिश होने की वजह से प्रदूषण में कमी आएगी, जो कि अब काफी गंभीर श्रेणी में है। आज भी यहां पर AQI 400 के पार ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 399 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 401 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 412 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 411 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -423 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 425 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -427 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर तमिलनाडु में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन घंटों में तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, नागपट्टिनम और रामनाथपुरम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-पानी झेलना पड़ सकता है।

कर्नाटक और आंध्रा में होगी हल्की बरसात

जबकि कर्नाटक और आंध्रा के कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है। कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी बूंदा-बांदी संभव है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की बरसात हो सकती है और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+