Delhi ka Mausam: गए झुलसने के दिन, दिल्ली में अब जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने बताई डेट
Weather Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों को अब गर्मी से निजात मिलने वाली है क्योंकि आज से लेकर अब आने वाले दिनों में यहां पर बारिश देखने को मिलेगी, कुछ जगहों पर तो मेघ बरसने भी लगे हैं।
दिल्ली में मानसून 27 जून से लेकर 30 जून के बीच में पहुंच सकता है और इसी वजह से आज यहां पर हल्की-फुल्की बारिश या फिर प्री-मानसून गतिविधियां चालू हो सकती है इसलिए आईएमडी ने यहां पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले चार दिनों तक आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है, हालांकि आज भी यहां पर तापमान 40 डिग्री के आस-पास ही रह सकता है और महीने के अंत तक ये तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
इतनी गर्मी बीते 25 सालों से नहीं पड़ी थी-IMD
फिलहाल मौसम विभाग का ये अपडेट राहत भरा है। गौरतलब है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जितनी गर्मी इस बार पड़ी है, उतनी गर्मी बीते 25 सालों से नहीं पड़ी थी।
आपको बता दें कि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों में भी आज से लेकर अगले चार दिनों तक हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड में भी बारिश का अंदेशा जताया है।
दिल्ली में प्रदूषण थोड़ा कम हुआ
हालांकि तापमान में भले ही कमी नहीं आई है लेकिन प्रदूषण थोड़ा कम जरूर हुआ है।The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 273 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 255 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 258 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 335 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -277 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -319 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और बंगाल में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित, गुजरात और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और इस कारण यहां पर येलो अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications