Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है, अब यहां पर अगले 7-8 दिन बारिश नहीं होगी और मौसम पूरी तरह से ड्राई बना रहेगा। सुबह-शाम मौसम सुहाना रहेगा लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा लेकिन अब ये गर्मी चुभेगी नहीं जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Delhi ka Mausam:

भाारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में काफी कमी आई है तो वहीं 1 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोक-थाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) भी लागू हो चुका है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 123 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 126 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -117 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 131 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 117 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड , पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

शाम तक हल्की बरसात देखने को मिल सकती है

तो वहीं तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण में भी आज बरसात होगी और कर्नाटक-केरल और तमिलनाडु में शाम तक हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+