Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी सर्दी, लुढ़का पारा, AQI आज भी खराब, जानिए मौसम का अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों के अंदर मौसम में काफी फेरबदेल हुआ है, यहां एकदम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को अब बाहर निकलने में खासी दिक्कत हो रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत है इसलिए अभी यहां पर सुबह-शाम की ठंड है लेकिन दिन में लोगों को फिलहाल के लिए चैन मिला हुआ है।

Delhi ka Mausam Today

हालांकि हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है इसलिए मौसम विभाग ने दिल्ली समते आस-पास के राज्यों में एक-दो दिनों के अंदर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि बारिश होने का कारण सर्दी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।

आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है

दिल्ली-एनसीआर में आज भी धुंध की चादर छाई हुई है। यहां आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है, अगर प्रदूषण की बात करें तो आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही चल रहा है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 341 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 323 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 332 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 331 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -351 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 371 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -391 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में आज भी बरसात हो सकती है। केरल, तमिलनाडु , कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में मौसम बिगड़ा हुआ है, तमिलनाडु में तो कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बारिश

स्कूल-कॉलेज बंद हैं तो दो दिनों के लिए ऑरेंड अलर्ट है तो वहीं बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी शुष्क है तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी होने की आशंका नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+