Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, अब जमकर बरसेंगे इंद्र देवता, जानिए मौसम अपडेट

Weather Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्य भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं लेकिन अब उन्हें गर्मी से निजात मिल सकती है।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की स्पीड सही है और वो 30 जून तक नेशनल कैपिटल पहुंच सकता है, जिसके कारण दिल्ली और आस-पास इलाकों में प्री मानसून गतिविधियां चालू होंगी और इस कारण दिल्ली में आज भी बादल बरस सकते हैं।

Delhi ka Mausam

आईएमडी ने आज और कल दिल्ली में आंधी-पानी का अंदेशा व्यक्त किया है। उसका कहना है कि साउथ वेस्ट मानसून अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर भारत के अधिकांश प्रांतों में प्रवेश कर जाएगा, जिसके कारण राज्यों में बारिश होगी और लोगों को तपन से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावान को व्यक्त किय़ा है।

दिल्ली में पारा 40 पार ही रहेगा- IMD

अगर आज के मौसम की बात करें तो सोमवार को भी दिल्ली में पारा तो 40 पार ही रहेगा लेकिन दोपहर बाद यहां पर धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वैसे दिल्ली में आज प्रदूषण भी चरम पर है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 293 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 295 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 248 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 325 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -257 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -329 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और बंगाल में आज भारी बारिश होने के आसार है इसलिए उसने वहां पर रेड अलर्ट जारी किया है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित, गुजरात में भी आज और कल भारी से भारी बारिश हो सकती है और इस कारण यहां पर भी अलर्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+