Delhi ka Mausam: क्या उमस से मिलेगी राहत? क्या दिल्ली में होगी बारिश? जानिए मौसम का अपडेट

Delhi Weather Updates in Hindi: उमस की मार झेल रही दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली और आस-पास इलाकों में हल्की बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

Delhi ka Mausam

उसका कहना है कि कल परसों दिल्ली में बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। आपको बता हैं कि पिछले दिनों बाढ़ की शिकार हुई दिल्ली इस वक्त चुभने वाली उमस के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, आईफ्लू जैसी बीमारियों को भी जूझ रही है।

Recommended Video

    Delhi ka Mausam: आज दिल्ली में हल्की बरसात होगी

    आज दिल्ली में हल्की बरसात होगी

    आज यहां का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता और 10 से 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 141 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 133 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 126 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 152 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -134 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 137 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 125 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 34 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

    ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड में हल्की बारिश होने के आसार हैं, तो वहीं ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं बाढ़ से परेशान असम में आज भी भारी बारिश की आशंका है जबकि दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+