Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम आज भी रहेगा नम, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम नम रहेगा, पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे और मंद-मंद हवा चलेगी जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

Delhi ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया कि आज यहां के कुछ इलाकों मे हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम का ये हाल अगले दो-तीन दिन यूं ही रहने वाला है।

बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आई

अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है, आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 122 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 134 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 132 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -128 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 159 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

मौसम का उलटफेर दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक चालू है। आज यूपी में फिर से ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं उत्तराखंड में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं, यहां पर येलो अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज मध्यम बारिश होने के आसार हैं , जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं बिहार में भारी बारिश का अलर्ट आज भी जारी है।

पूर्वोत्तर में फिर बरसेंगे बादल

तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भी बरसेंगे बादल तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ म, कश्मीर, हिमाचल में आज भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+