Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम होने लगा सर्द लेकिन बढ़ने लगा प्रदूषण, जानिए Weather Updates
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है, अब सुबह-शाम के मौसम में फर्क दिख रहा है लेकिन अभी भी दिन में धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली हुई है। हालांकि आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।

अब आईएमडी ने कहा कि आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है। मौसम शुष्क होने से दिल्ली में फिर से प्रदूषण का बसेरा हो गया है। कल यहां का AQI बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जिसने लोगों को काफाी परेशान कर दिया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 221 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 313 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 265 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -257 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 219 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 234 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है, हिमाचल-उत्तराखंड मे मौसम अभी से सर्द हो गया है। तो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं गुजरात का मौसम शुष्क रहेगाऔर पूर्वोत्तर के राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश और साउथ जोन में भारी वर्षा की आशंका है।
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर बरसात होने की वजह से तापमान में कमी आएगी इसलिए सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications