Delhi ka Mausam: दिल्ली में मौसम होने लगा है सर्द लेकिन AQI आज भी खराब, जानिए IMD अपडेट
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में गुलाबी ठंडक की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में अब सर्दी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। सुबह-शाम धुंध का भी असर देखने को मिलेगा लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को जरूर राहत मिलेगी। हालांकि दिल्ली की आबोहवा इस वक्त बिगड़ी हुई है। आज भी सुबह का AQI 190 के पास पहुंच गया , हालांकि ये पहले से बेहतर है लेकिन अभी भी ये खराब स्थिति में ही है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले पांच दिनों तक में अब कोहरे की आमद बढ़ेगी। आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनताम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 299 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 217 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 212 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 210 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -299 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 289 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 291 AQI
गौरतलब है कि जीरो से 50 के बीच AQI 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
यूपी-बिहार में हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है, हिमाचल और उत्तराखंड में आज हल्की बरसात हो सकती है। आज पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार में हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है लेकिन राजस्थान और गुजरात में मौसम ड्राई रहेगा, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बारिश हो सकती है तो वही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शु्ष्क रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications