Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi ka Mausam: दिल्ली में सुबह बंद होने लगे पंखे, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब मौसम बदलने लगा है। सुबह और रात के तापमान में फर्क देखने को मिल रहा है, अब लोगों को सुबह-सुबह पंखा बंद करने की जरूरत पड़ने लगी है। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि दिन में चटक धूप देखने को मिल रही है, फिलहाल राजधानी में मौसम शुष्क बना हुआ है।

 Delhi ka Mausam

दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा और यहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। तो वहीं कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था।

दिल्ली के AQI में परिवर्तन हुआ

तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली के AQI में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जैसे-जेसे तापमान ने गिरना शुरू किया वैसे-वैसे AQI ने बढ़ना शुरू कर दिया है, जिससे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है, हालांकि ग्रैप सिस्टम लागू है यहां लेकिन फिर भी वो यहां पर बेसअर नजर आ रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 139 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 145 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 154 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 129AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -154 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 128 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। आज पश्चिम बंगाल, असम (Assam), मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और महाराष्ट्र का मौसम भी आज ड्राई रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+