Delhi ka Mausam: दिल्ली में दिखने लगी धुंध, जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब गुलाबी ठंडक पड़ने लगी है और लोगों को सुबह और रात में जैकट की जरूरत महसूस होने लगी गई है, हांलाकि दिन में धूप निकलने से अभी भी राजधानीवासियों को गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन आने वाले दिनों में अब तापमान गिरेगा और अनुमान के मुताबिक इस महीने के अंत तक दिल्ली में सर्दी पूरी तरह से दस्तक दे देगी। आज सुबह-सुबह हल्की धुंध भी यहां देखी गई हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही वो गायब भी हो गई।

Delhi ka Mausam:

आज दिल्ली में बहुत हल्की बारिश होने के आसार है। फिलहाल आने वाले दिनों में अब मौसम यहां पर ड्राई रहेगा और सुबह-शाम के तापमान में अब तेजी से गिरावट आएगी।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है। दिल्ली में प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है जो कि चिंता का विषय है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 133 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 194 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 157 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -153 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 134 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 129 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में आज मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना है। हिमाचल में हल्की बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम फिलहाल के लिए सुहाना हो गया है तो वहीं केरल, कर्नाटक, आंध्रा-तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी बरसात हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+